अरविंद जाधव एयर इंडिया के नए प्रमुख

कर्नाटक कैडर के वर्ष 1978 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी जाधव को आधिकारिक रूप से एक मई को इस पद के लिए चुना गया था। इससे पहले वह कर्नाटक के आधारभूत संरचना विकास विभाग के प्रधान सचिव पद पर थे।

उन्होंने सार्वजनिक-निजी भागीदारी के तहत बेंगलुरू के अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के विकास में सक्रिय भूमिका निभाई।

जाधव ने ई.के.भारत भूषण से उड्डयन कंपनी के प्रमुख का पद संभाला। सरकार ने एयर इंडिया के प्रदर्शन से नाखुश होकर इसके अध्यक्ष रघु मेनन को पिछले सप्ताह हटा दिया था। इसके बाद से भूषण अंतरिम रूप से निगम का कार्यभार संभाल रहे थे।

बहरहाल सरकार को अभी मेनन की नई

भूमिका के बारे में निर्णय लेना है। एयर इंडिया के एक प्रवक्ता ने बताया कि मेनन अगले महीने तक अवकाश पर हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+