अमेरिका के 30 राज्यों में फैला स्वाइन फ्लू

समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक अमेरिका के रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र (सीडीसी) ने बताया कि बेहतर और बड़ी संख्या में की गई जांच के बाद मामलों में वृद्धि दर्ज की गई है।
वहीं इस घातक बीमारी से मेक्सिको में 22 लोगों की मौत हो गई है। मेक्सिको के स्वास्थ्य मंत्री जोसे एंजेल कोर्दोवा विलालोबोस ने रविवार रात बताया कि स्वाइन फ्लू से आखिरी मौत बुधवार को हुई। इस बीमारी से मरने वालों में 15 महिलाएं और सात पुरुष हैं।
गौरतलब है कि स्वाइन फ्लू अमेरिका के अलावा अब तक मेक्सिको, कनाडा, न्यूजीलैंड, स्पेन और दुनिया के कई अन्य देशों में दस्तक दे चुका है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications