ग्रामीणों की पिटायी से कथित लुटेरे की मौत
महुआ अनुमंडल के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) पारसनाथ ने बताया कि सोमवार को डढ़ुआ क्षेत्र के देवई चौक स्थित भारतीय स्टेट बैंक से पैसा निकालकर हरिहर सिंह अपने घर जा रहे थे तभी तीनों ने रुपये से भरा बैग लूट लिया और भागने लगे।
शोरगुल के बाद एकत्रित ग्रामीणों ने लूटेरों का पीछा किया। इस बीच पुलिस ने भाग रहे दो लुटेरों को पकड़ लिया। उन्होंने बताया कि एक व्यक्ति भाग गया जिसे कुछ देर के बाद ग्रामीणों ने पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटायी कर दी। एसडीपीओ के मुताबिक ग्रामीणों की पिटायी से उसकी मौत हो गई।
उन्होंने बताया कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। इस मामले की एक प्राथमिकी तिसिऔता थाना में दर्ज करा दी गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications