संप्रग की ही सरकार बनेगी : कांग्रेस (लीड-1)
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एम. वीरप्पा मोइली ने पत्रकारों से चर्चा में कहा, "दिल्ली में तो भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का सफाया हो जाएगा और केंद्र में हमारी सरकार बनेगी।"
उन्होंने कहा, "दिल्ली और राजस्थान के पिछले विधानसभा चुनावों में हमें जिस प्रकार भारी सफलता मिली थी ठीक उसी प्रकार लोकसभा चुनाव में हमें इन दोनों राज्यों में सफलता मिलेगी। दिल्ली में तो हम सातों की सातों सीटों पर जीत हासिल करेंगे और केंद्र में कांग्रेस के नेतृत्व में अगली सरकार बनेगी।"
उल्लेखनीय है कि दिल्ली और राजस्थान में आगामी 7 मई को लोकसभा चुनाव के लिए मतदान होने हैं।
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के बारे में मोइली ने कहा, "राहुल के रूप में हमारे पास एक युवा चेहरा है। उनमें प्रधानमंत्री बनने के सभी लक्षण हैं लेकिन वह अभी प्रधानमंत्री बनने के इच्छुक नहीं हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications