मुलायम का संप्रग सरकार में मंत्री होना बर्दाश्त नहीं : बेनी प्रसाद
लखनऊ में सोमवार को एक संवाददाता सम्मेलन में बेनी प्रसाद वर्मा ने कहा कि मुलायम सिंह यादव देश के सबसे भ्रष्ट नेताओं में से एक हैं और अगर आगामी संप्रग सरकार में उन्हें मंत्री पद मिला तो वह गांधी समाधि पर जाकर विरोध प्रदर्शन करेंगे।
उल्लेखनीय है कि सपा में हाशिए पर चले जाने के बाद बेनी प्रसाद वर्मा ने कुछ समय पहले मुलायम सिंह का साथ छोड़कर समाजवादी क्रांति दल नाम की एक पार्टी बनाई थी। पिछले दिनों वह कांग्रेस में शामिल हो गए और इस बार लोकसभा चुनाव में वह उत्तर प्रदेश की गोंडा संसदीय सीट से मैदान में हैं।
वर्मा ने कहा कि उम्मीद नहीं थी कि सिर्फ धन के लालच में मुलायम अपने संघर्ष के दिनों के साथियों उन्हें, आजम खान, जनेश्वर मिश्रा और राज बब्बर को हाशिए पर कर देंगे। उन्होंने कहा कि जिस अमर सिंह के कहने पर मुलायम सिंह चल रहे हैं, उससे उनका और सपा का विनाश तय है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications