दिल्ली जल बोर्ड भी बेचेगा बोतल बंद पानी
सोमवार को भारतीय उद्योग परिसंघ द्वारा आयोजित एक सम्मेलन के अवसर पर डीजेबी के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी संतोष वैद्य ने आईएएनएस को बताया, "हम जल्द ही एक लीटर की बोतल बाजार में उतार सकते हैं हालांकि अभी इस संबंध में केवल चर्चा ही चल रही है।"
उन्होंने बताया कि रेल नीर की बोतलों की भांति इसकी कीमत भी लगभग 10 रुपये रखी जाएगी।
उल्लेखनीय है कि पेप्सी का ब्रांड एक्व फिना और कोका कोला का ब्रांड किनले जहां 13 रुपये प्रति लीटर बिकती है वहीं बिसलरी की बोतल 12 रुपये की बिकती है।
वर्तमान में डीजेबी अपने जल सुविधा केंद्रों में 20 लीटर के जार और 250 मिलीलीटर के ग्लास में पेयजल बेचता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications