भाजपा का इंडिया शाइनिंग अभियान गरीब विरोधी था : राहुल
एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए राहुल ने कहा, "भाजपा का इंडिया शाइनिंग अभियान गरीब विरोधी था। किसानों के खिलाफ था। गरीबों और दलितों के घरों में कुछ भी नहीं चमक रहा था। सिर्फ कुछ ही लोगों के लिए देश चमक रहा था।"
उन्होंने कहा कि जिन गरीबों ने देश को आजाद करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई उन गरीबों को विपक्षी दल विकास की प्रक्रिया में भागीदार बनाने से कतराते हैं।
इंडो-एशियन नयूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications