इंदौर में पानी को लेकर दो गुटों में संघर्ष, 5 घायल (लीड-1)
हीरा नगर थाने के रविदास नगर में सरकारी बोरिंग से पानी भरने को लेकर दो परिवारों के बीच विवाद हो गया। बात मारपीट तक पहुंच गई और इसमें दोनों ओर से डंडे तथा चाकू का जमकर प्रयोग हुआ। इस दौरान पांच लोग घायल हो गए। हीरा नगर थाने से मिली जानकारी के अनुसार घायलों को उपचार के लिए महाराजा यशवंत राव अस्पताल भेजा गया है।
विजय नगर क्षेत्र की नगर पुलिस अधीक्षक माला प्रसाद ने आईएएनएस को बताया कि दोनों पक्षों में पानी को लेकर विवाद और मारपीट हुई थी। दोनों ही पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।
उल्लेखनीय है कि इंदौर में पानी की काफी किल्लत है और गर्मियों में संकट की स्थिति पैदा हो जाती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications