स्वाइन फ्लू : इंदौर में सुअरों के खिलाफ अभियान
स्वाइन फ्लू के फैलने की मुख्य वजह सुअरों को माना जा रहा है। इसी को ध्यान में रखकर नगर निगम में यह अभियान छेड़ा है। नगर निगम के आयुक्त सी़ बी़ सिंह ने आईएएनएस को बताया है कि शहर में बड़ी तादाद में सुअर बस्तियों में घूमते रहते हैं। सुअर मालिकों को हिदायत दी गई है कि वे उन्हें बस्तियों से दूर रखें। सुअरों को बस्तियों में पाए जाने पर उन्हें मार दिया जाएगा। सिंह के मुताबिक पहले भी सुअरों का मारने का अभियान चलाया जा चुका है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications