'मिशन' है पर 'एम्बिशन' नहीं : मोदी
मोदी ने समाचार चैनल सीएनएन-आईबीएन को दिए एक साक्षात्कार में स्पष्ट संकेत दिया कि वह प्रधानमंत्री पद की दौड़ में नहीं है।
यह पूछे जाने पर कि क्या वह गुजरात की राजनीति छोड़ राष्ट्रीय राजनीति में पैर रखेंगे, इसके जवाब में उन्होंने कहा, "मेरे जीवन में मिशन (लक्ष्य) ही सबकुछ है। एम्बीशन (महत्वाकांक्षा) जैसी कोई चीज नहीं है।"
उन्होंने कहा, "काम ही मेरा सिद्धांत है। यदि मैं नगरनिगम का अध्यक्ष भी होता तो वैसा ही काम करता जैसा बतौर मुख्यमंत्री मैं काम कर रहा हूं।"
उल्लेखनीय है कि हाल के दिनों में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने सार्वजनिक मंचों से कहा था कि मोदी में प्रधानमंत्री बनने के सभी गुण मौजूद हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications