मध्य प्रदेश में हवालात में आत्महत्या, थाना प्रभारी सहित 4 निलंबित
आदिम जाति कल्याण थाने के हवालात में रविवार को गौरव रघुवंशी ने अपनी तहमत से फांसी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली थी। गौरव को एक महिला के अपहरण और बलात्कार के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया था। थाने में पुलिस की मौजूदगी में आरोपी की आत्महत्या को कर्मचारियों की लापरवाही माना गया है।
नरसिंहपुर के पुलिस अधीक्षक ए़ साई मनोहर ने सोमवार को आईएएनएस को बताया कि आरोपी की आत्महत्या के मामले में थाना प्रभारी पी़ डी़ पांडे, हवलदार उमेश शर्मा, कांस्टेबल छिदामी लाल व एक अन्य को निलंबित कर दिया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे


Click it and Unblock the Notifications