दिल्ली में 3 नक्सली गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की विशेष आतंकवाद निरोधक शाखा ने दक्षिण दिल्ली के बदरपुर इलाके से रविवार को गिरफ्तार संदिग्धों की पहचान योगेंद्र (26 वर्ष), सतीश (20 वर्ष) और शीतल कुमार (20 वर्ष) के रूप में की है।
पुलिस ने बताया कि इन तीनों को झारखंड पुलिस की सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस ने कहा कि योगेंद्र और सतीश झारखंड के और शीतल बिहार का निवासी है।
पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार योगेंद्र झारखंड नक्सलवादी शाखा का जोनल कमांडर है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications