नन के साथ दुष्कर्म मामले में 2 और गिरफ्तार
इस मामले की जांच कर रहे अधिकारी डी.के. मोहंती ने सोमवार को आईएएनएस को बताया, "हमने बीते सप्ताहांत दो और लोगों को गिरफ्तार किया है। अब इस मामले में की गई गिरफ्तारियों की संख्या 17 हो गई है।"
मोहंती कहा कि पुलिस ने 10 आरोपियों के खिलाफ विगत 29 जनवरी को आरोप पत्र दाखिल किया था और जल्द ही सात अन्य के खिलाफ भी आरोप पत्र दाखिल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस मामले में 13 वांछित फरार हैं।
नन की शिकायत के मुताबिक पिछले वर्ष 24 अगस्त को कंधमाल में भीड़ ने 29 वर्षीय इस कैथोलिक नन पर हमला किया था और उसके साथ दुष्कर्म भी किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications