दुनिया भर में स्वाइन फ्लू के 1,000 मामले (लीड-1)
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार यूरोप में स्वाइन फ्लू के 79 मामलों की पुष्टि हुई है जबकि 20 और संदिग्ध मामले प्रकाश में आए हैं। इनमें 10 मामले फ्रांस के, 8 ब्रिटेन मेंऔर एक-एक मामला पुर्तगाल व स्वीडन में है।
स्वीडन में जो संदिग्ध मामला प्रकाश में आया है, वह एक 50 वर्ष की महिला का है। अभी जांच की रिपोर्ट नहीं आई है। यूरोप के बाहर स्वाइन फ्लू के 929 मामले प्रकाश में आए हैं।
सबसे अधिक मेक्सिको में 590, अमेरिका में 226 और कनाडा में 101 मामले की पुष्टि हुई है। इसके अलावा छह अन्य देशों में भी स्वाइन फ्लू के मामले सामने आए हैं।
अमेरिका में 30 प्रांतों में स्वाइन फ्लू फैल चुका है। अमेरिका के रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र ने बताया कि बेहतर और बड़ी संख्या में की गई जांच के बाद यहां मामलों में वृद्धि दर्ज की गई है।
वहीं भारत के केरल राज्य में सोमवार को स्वाइन फ्लू के दो संदिग्ध मामले प्रकाश में आए हैं। दोनों मरीजों को सोमवार को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
केरल में अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सोमवार तड़के वियना से पहुंची 24 वर्षीय एक महिला और लंदन से पहुंचे 11 वर्ष के लड़के में स्वाइन फ्लू के संदिग्ध लक्षण दिखने के बाद दोनों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
एर्नाकुलम के जिला चिकित्सा अधिकारी के.टी.रेमानी ने कहा कि हवाई अड्डे पर किए गए चिकित्सा जांच में पता चला कि दोनों को फ्लू है। दोनों को कुछ देर हवाई अड्डे पर रखने के बाद अस्पताल में भर्ती में करवाया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications