करजई ने राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी का नामांकन भरा
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार करजई सोमवार सुबह निर्वाचन आयोग के सामने उपस्थित हुए और उप राष्ट्रपति करीम खलीली का नाम अपने सहयोगी के रूप में दर्ज कराया। परंतु उन्होंने एक अन्य उपराष्ट्रपति अहमद जिया मसूद के स्थान पर पूर्व रक्षा मंत्री मुहम्मद कासिम फहीम को दूसरे उपराष्ट्रपति के रूप में नामांकित किया।
करीब 60 लोग निर्वाचन आयोग से रजिस्ट्रेशन फार्म ले गए थे लेकिन 15 दिन की नामांकन अवधि के पहले सप्ताह में कुछ लोगों ने पूरे भरे हुए फार्म जमा किए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications