अनिल अंबानी के हेलीकॉप्टर में गड़बड़ी के मामले में 2 गिरफ्तार
गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी पलराज थेवर और उदय वारेकर हेलीकॉप्टर की देखभाल करने वाली कंपनी 'एयर वर्क्स इंडिया इंजीनियरिंग प्राइवेट लिमिटेड' के कर्मचारी हैं।
पुलिए के एक अधिकारी ने बताया, "हमारी जांच से पता चला कि इन दोनों ने अनिल धीरूभाई अंबानी समूह (एडीएजी) के हेलीकॉप्टर से छेड़छाड़ की साजिश में प्रमुख निभाई थी।"
पुलिस ने बताया कि इन दोनों के अलावा एयर वर्क्स के एक अन्य कर्मचारी विजय पटनाकर से पूछताछ की जा रही है। पटनाकर को रविवार को हिरासत में लिया गया था।
उधर, इन गिरफ्तारियों के संबंध में एयर वर्क्स की प्रतिक्रिया नहीं मिल पाई है। यह कंपनी वर्ष 2006 से एडीएजी के साथ करार के तहत हेलीकॉप्टर की देखभाल कर रही थी। बीते बुधवार को एडीएजी ने उसके साथ करार रद्द कर दिया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications