अफगानिस्तान में आत्मघाती हमले में 8 की मौत
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार हमला लघमान प्रांत की राजधानी मेतारलाम के नगर निगम कार्यालय के सामने हुआ। प्रांतीय सरकार के प्रवक्ता सैयद अहमद सफी ने कहा कि हमला मेयर के कार्यालय परिसर में प्रवेश करते समय हुआ।
आंतरिक मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि मेयर, उनके तीन सुरक्षाकर्मी और तीन नागरिकों की मौत हुई तथा तीन नागरिक घायल हुए।
अपनी वेबसाइट पर जारी एक बयान में तालिबान आतंकवादियों ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। आतंकवादियों ने पिछले वर्ष 120 से भी अधिक आत्मघाती हमले किए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications