हम भाजपा को कमजोर कर रहे हैं : माकपा

माकपा के वरिष्ठ नेता सीताराम येचुरी ने सोमवार को कोलकाता प्रेस क्लब में 'प्रेस से मिलिए' कार्यक्रम के दौरान कहा, "हम भाजपा की सहायता नहीं कर रहे हैं बल्कि उसे कमजोर कर रहे हैं। हम एक-एक कर उसके सभी सहयोगी दलों को उससे अलग कर रहे हैं।"

उन्होंने कहा, "हमने भाजपा नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के घटक दलों मसलन बीजू जनता दल (बीजद) और ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (एआईएडीएमके) को उससे अलग किया है।"

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री ने रविवार को कहा था कि वामपंथी दल लोकसभा चुनाव में धर्मनिरपेक्ष मतों का बंटवारा कर भाजपा को फायदा पहुंचा रहे हैं।

उन्होंने यह कहते हुए कांग्रेस की आलोचना की कि वर्ष 1998 में संयुक्त मोर्चे की सरकार से समर्थन वापस लेकर कांग्रेस ने ही 1998 से 2004 तक केंद्र में राजग की सरकार बनने का रास्ता साफ किया।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने ऐसा नहीं किया होता तो अटल बिहारी वाजपेयी प्रधानमंत्री नहीं बनते।

येचूरी ने कहा, "केंद्र में गैर कांग्रेसी और गैर भाजपाई सरकार बनाकर ही देश में अमीरी और गरीबी के बीच बढ़ती खाई को कम किया जा सकता है। इसलिए हम तीसरे विकल्प की कोशिश में हैं।"

यह पूछे जाने पर कि क्या माकपा अगली सरकार में शामिल होगी तो इसके जवाब में उन्होंने कहा, "चुनाव बाद पार्टी की केंद्रीय समिति इस बारे में फैसला लेगी।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

**

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+