732 अंक उछला सेंसेक्स (लीड-3)
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक 'सेंसेक्स' सोमवार को पिछले बंद के मुकाबले 232.01 अंकों की तेजी के साथ 11,635.25 पर खुला। दिन के कारोबार के बाद सेंसेक्स 731.50 अंक यानी 6.41 फीसदी की तेजी के साथ 12,000 के मनोवैज्ञानिक स्तर के ऊपर 12,134.75 पर बंद हुआ।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक 'निफ्टी' सोमवार को पिछले बंद के मुकाबले 4.85 अंकों की तेजी के साथ 3,478.70 पर खुला। निफ्टी दिन के कारोबार के बाद 180.05 अंकों की तेजी के साथ 3,654.00 पर बंद हुआ।
बीएसई में आज दिन का कारोबार सकारात्मक रहा। यहां सूचीबद्ध कंपनियों में से 1,771 के शेयरों की कीमतों में तेजी आई जबकि महज 770 कंपनियों के शेयरों की कीमतों में गिरावट आई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications