केरल में स्वाइन फ्लू के 2 संदिग्ध मरीज अस्पताल में भर्ती
केरल में अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सोमवार तड़के वियना से पहुंची 24 वर्षीय एक महिला और लंदन से पहुंचे 11 वर्ष के लड़के में स्वाइन फ्लू के संदिग्ध लक्षण दिखने के बाद दोनों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
एर्नाकुलम के जिला चिकित्सा अधिकारी के.टी.रेमानी ने कहा कि हवाई अड्डे पर किए गए चिकित्सा जांच में पता चला कि दोनों को फ्लू है। दोनों को कुछ देर हवाई अड्डे पर रखने के बाद अस्पताल में भर्ती में करवाया गया।
दुनिया के कई देशों में स्वाइन फ्लू के फैलने की खबर के बाद राज्य के तीनों अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर यात्रियों के स्वास्थ्य की जांच हो रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications