स्वाइन फ्लू का असर मेल बॉक्स पर!
कंप्यूटर हैकर्स अब इस बीमारी का गलत फायदा उठाने लगे हैं और अनचाही मेल (स्पैम) के जरिए वायरस भेजने लगे हैं। वे इस बीमारी से बचाव के लिए जानकारी भेजने के नाम वायरस भेज रहे हैं।
संचार और सूचना व प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अधीन काम करने वाली साइबर सुरक्षा एजेंसी 'कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पोंस टीम' (सीईआरटी) ने कहा है कि स्वाइन फ्लू के बारे में जानकारी देने के नाम पर मेल भेजे जा रहे हैं, जिसमें किसी वेबसाइट का लिंक या फिर कोई फाइल संलग्न हो सकता है।
सीईआरटी का कहना है कि यदि आप उस लिंक को क्लिक करते हैं या फिर संलग्न फाइल को खोलते हैं तो इससे आपके कंप्यूटर को नुकसान पहुंच सकता है।
हैकर्स द्वारा भेजे मेल का विषय (सब्जेक्ट लाइन) काफी रोचक होता है, मसलन स्वाइन फ्लू के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी या फिर कोई सवाल जो आप पूछना चाहते हैं। इसे पढ़ने के बाद लोग तुरंत मेल को पढ़ने के लिए क्लिक कर देते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications