नेपाल:सहयोगी दलों ने किया मंत्रिमंडल की महत्वपूर्ण बैठक का बहिष्कार (लीड-1)

इस बैठक में सरकार की भविष्य की रणनीतियों के बारे में चर्चा किए जाने की संभावना है।

प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहाल 'प्रचंड' ने सोमवार को एक मंत्रिमंडलीय बैठक बुलाई है लेकिन कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ नेपाल-युनीफाईड मार्क्‍सवादी लेनिनवादी (यूएमएल), सद्भावना पार्टी, मधेशी जनाधिकार फोरम (एमजेएफ) और कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ नेपाल (युनाइटेड) ने इससे बाहर रहने का फैसला किया।

यूएमएल के पहले ही इस बैठक में भाग लेने की संभावना नहीं थी कि क्योंकि उसने रविवार को ही घोषणा कर दी थी कि माओवादी पार्टी द्वारा सेना प्रमुख रुक्मांगद कटवाल को हटाने का एकपक्षीय निर्णय लेने के बाद वह सरकार से बाहर हो रही है।

यूएमएल के मंत्रियों द्वारा इस्तीफा दिए जाने तुरंत बाद सद्भावना पार्टी ने भी गठबंधन से अलग होने की घोषणा कर दी।

आठ माह पुरानी सरकार को अब बहुमत साबित करने के लिए अन्य दलों का समर्थन हासिल करना होगा। कुछ छोटे दलों ने समर्थन देने की बात स्वीकार भी कर ली है।

इस बीच मुख्य विपक्षी दल नेपाली कांग्रेस (एनसी) ने प्रचंड के इस्तीफे की मांग की है। देश के कुल 25 दलों में से 17 उसके साथ हैं।

पूर्व मंत्री और मुख्य विपक्षी दल नेपाली कांग्रेस (एनसी) के नेता प्रकाश मान सिंह ने कहा, "दो सहयोगियों द्वारा साथ छोड़ देने के बाद माओवादियों के नेतृत्व वाली सरकार अब अल्पमत में आ गई है।"

उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में पार्टी को सत्ता में बने रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं रह गया है। हमारी पार्टी ने प्रधानमंत्री प्रचंड से इस्तीफा मांगने का निर्णय लिया है ताकि एक सर्वसम्मत सरकार का गठन किया जा सके।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+