बस नदी में गिरी, 27 की मौत (लीड-2)
जम्मू, 4 मई (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में सोमवार को यात्रियों से भरी यात्रियों से भरी एक मिनी बस के चिनाब नदी में गिर जाने से कम से कम 27 लोगों की मौत हो गई और पांच घायल हो गए।
पुलिस के मुताबिक यह हादसा बांदरकोट गांव के निकट सोमवार सुबह नौ बजे के आसपास हुआ। बस में 20 यात्रियों के सवार होने की क्षमता थी लेकिन उसमें 30 से अधिक लोग सवार थे। बस लगभग 500 मीटर की ऊंचाई से नदी में गिरी।
पुलिस ने बताया कि बस में ज्यादातर सरकारी कर्मचारी सवार थे। 22 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और पांच अन्य लोगों ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। घायलों को हेलीकॉप्टर से जम्मू लाया गया है। सेना के जवान बचाव कार्य में लगे हैं।
शुरुआती जांच में पता चला है कि एक संकरे मोड़ के पास विपरीत दिशा से एक गाड़ी के आ जाने से बस के चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया और बस नदी में जा गिरी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications