भाजपा का मजबूत सरकार बनाने का दावा हास्यास्पद : मनमोहन

भाजपा नेताओं द्वारा उन्हें और उनकी सरकार को कमजोर बताकर किए जा रहे हमलों का जवाब देते हुए प्रधानमंत्री ने मतदाताओं से कहा कि वे खुद देखें कि भाजपा ने क्या किया है।

कुरुक्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी उद्योगपति नवीन जिंदल के पक्ष में एक रैली को संबोधित करते हुए सिंह ने कहा, "संसद पर हमला, कंधार विमान अपहरण कांड, अक्षरधाम पर हमला, जम्मू एवं कश्मीर विधानसभा पर हमला और कारगिल में घुसपैठ ये सब उस समय हुआ जब केंद्र में भाजपा की सरकार थी। उस समय भाजपा की सरकार सो रही थी।"

उन्होंने कहा, "ये हमारे बहादुर जवान थे जिन्होंने घुसपैठियों को भगाया और आतंकवाद का सामना किया। आपने खुद ही देखा कि भाजपा के नेता कितने मजबूत हैं।"

सिंह ने कहा कि जिस तरह सरकार ने मुंबई में नवंबर में हुए आतंकवादी हमलों का सामना किया है वह अपने आप में यह दिखाता है कि सरकार ने किस मजबूती से आतंकवाद का सामना किया है।

उन्होंने पड़ोसी देशों के हालात पर चिंता प्रकट करते हुए कहा, "नेपाल, श्रीलंका और पाकिस्तान में अशांति और अस्थिरता के हालात हैं। यह हमारे लिए चिंता का विषय है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+