शीला दीक्षित गलतबयानी कर भ्रम फैला रही हैं : नीतीश
पटना, 4 मई (आईएएनएस)। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के उस बयान का जोरदार खंडन किया है जिसमें उन्होंने कहा था कि चुनाव बाद जनता दल (युनाइटेड) कांग्रेस नेतृत्व वाली संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) में शामिल हो जाएगा।
पटना हवाई अड्डे पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए नीतीश ने कहा कि कांग्रेस अब गलतबयानी कर भ्रम फैलाना चाह रही है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में हुए तीन चरणों के चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को सबसे अधिक सीटें मिल रही हैं। इससे घबराकर सभी दल के लोग गलतबयानी का सहारा लेकर भ्रम फैल रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने दोहराया कि राजग के केन्द्र की सता में आने के बाद लालकृष्ण आडवाणी ही प्रधानमंत्री होंगे।
उल्लेखनीय है कि शीला दीक्षित ने एक टेलीविजन चैनल के साथ बातचीत में पिछले दिनों कहा था कि लोकसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद नीतीश कुमार की पार्टी जद (यु) कांग्रेस के नेतृत्व वाली संप्रग में शामिल हो सकती है। उन्होंने कहा था कि कांग्रेस और जद (यु) में इस सिलसिले में बातचीत भी हुई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications