रैगिंग: पिटाई में कान का पर्दा फटा

रैगिंग के मामले लगातार प्रकाश में आ रहे हैं। देश के नामी स्ूकल लॉरेन्स पब्लिक स्कूल में ऐसा ही एक मामला उजागर हुआ। सिलोन के इस स्कूल में गत सोमवार को बारहवीं के कुछ छात्रों ने दसवीं के छात्रों की रैगिंग की।
इसी दौरान मामला गर्म होने पर सीनियर्स ने जूनियर्स की पिटाई कर डाली। छात्रों को इतना पीटा की उनके कान के पर्दे तक फट गए है। मारपीट में 11 छात्र घायल हुए हैं। सभी को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया।
सात छात्रों पर कार्रवाई
स्कूल प्रबंधन ने तुरंत इस मामले पर एक जांच कमेटी बनायी। कमेटी ने अपनी रिपोर्ट शनिवार को पेश की, जिसमें सात छात्र को दोषी पाये गये। प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए इन सभी को उनके घर वापस भेज दिया। स्कूल के प्रधानाचार्य का कहना है कि प्रशासन ने अपने स्तर पर उचित कार्रवाई की है। उन्होंने कहा कि पुलिस में मामला ले जाने की जरूरत नहीं है।
एफआईआर की मांग
उधर पीड़ित छात्रों के अभिभावक कॉलेज प्रशासन से खासे नाराज दिखे। अभिभावकों ने प्रबंधन द्वारा की गई कार्रवाई को अपर्याप्त बताते हुए पुलिस में एफआईआर दर्ज कराने की मांग की है। अभिभावकों ने मुख्यमंत्री से शिकायत भी की। हालांकि छात्रों के निष्कासन या निलंबन पर फैसला कॉलेज की कार्यकारी परिषद की बैठक में लिया जाएगा। हालांकि हिमाचल प्रदेश्ा के मुख्यमंत्री प्रेम कुमार ने मामले पर सरकारी जांच के आदेश दे दिये हैं।


Click it and Unblock the Notifications