तेज बुखार के बाद करुणानिधि अस्पताल में भर्ती (लीड-1)
राज्य के पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "शनिवार रात के व्यस्त चुनावी कार्यक्रमों और तिरूचिरापल्ली से रात्रि भर की यात्रा के बाद बैचेनी, बुखार और पेट में गड़बड़ी की वजह से मुख्यमंत्री की तबियत खराब हुई। वैसे उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंता की कोई बात नहीं है। "
करुणानिधि को यहां के अपोलो अस्पताल के गहन चिकित्सा कक्ष में भर्ती किया गया है। मुख्यमंत्री का रविवार को तीन जनसभाओं को संबोधित करने का भी कार्यक्रम है लेकिन इस संबंध में पार्टी नेता प्रतिक्रिया नहीं दे रहे हैं।
पार्टी सूत्रों के अनुसार दोपहर बाद चिकित्सों से परामर्श के बाद कोई निर्णय लिया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि 86 वर्षीय करुणानिधि गत 27 अप्रैल को श्रीलंका में तत्काल युद्धविराम की मांग को लेकर भूख हड़ताल पर बैठ गए थे लेकिन बाद में श्रीलंका सरकार द्वारा सैन्य अभियान पूरा होने की घोषणा के बाद उन्होंने भूख हड़ताल खत्म कर दी थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications