नरेन्द्र मोदी का जेल जाना तय: लालू

पटना में पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि उच्चतम न्यायालय द्वारा गुजरात में हुई सांप्रदायिक हिंसा की जांच में नरेन्द्र मोदी की असली हकीकत सामने आ जाएगी। उन्होंने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) को भी आड़े हाथों लेते हुए कहा कि इस संगठन में क्या हो रहा है, अब किसी से छुपा नहीं है।
नितीश के खिलाफ भी बोले लालू
उन्होंने नरेन्द्र मोदी और बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी को रिश्ते में साढ़ू बताते हुए कहा कि इन दोनों में कोई खास अंतर नहीं है। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भी आड़े हाथों लेते हुए कहा कि वे जब भाजपा नेता वरूण गांधी के विरोध में बोले थे तो नीतीश कुमार को क्यों दर्द हुआ था।
ड्रीमगर्ल हेमामालिनी के बिहार चुनावी प्रचार में आने पर उन्होंने कहा कि हेमामालिनी अच्छी और खूबसूरत महिला हैं उनसे उनका केवल राजनीतिक विरोध है। वे अच्छी कलाकार हैं और वह उनका सम्मान करते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications