बांग्लादेश में तूफान से 11 की मौत

उत्तर मध्य जमालपुर जिले के गांवों में पांच व्यक्तियों की मौत हुई है, जबकि माइमेनसिंह और पूर्वी कोमिला जिलों में क्रमश: चार व दो व्यक्तियों की मौत हुई है। जमालपुर के जिलाधिकारी कमल कृष्ण भट्टाचार्य ने बताया है, "बचाव कर्मियों ने मेलंदाहा और मादरगंज उप जिलों के दूरवर्ती गांवों से पांच शव बरामद किए हैं। उनमें से दो की मौत बिजली गिरने से तथा अन्य तीन की मौत उनके घरों के ढह जाने के कारण हुई है।"
तूफान ग्रस्त इलाकों का दौरा करने के बाद भट्टाचार्य ने कहा कि कई मिट्टी और घासफूस से बने कई घर ध्वस्त हो गए हैं, पेड़ जड़ सहित उखड़ गए हैं और बिजली के तार टूट गए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications