तालिबान कमांडर ने समर्पण किया

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक सरकार द्वारा संचालित पीटीवी ने अधिकारियों के हवाले से खबर दी है कि सुरक्षा बलों ने शनिवार को इफ्तिखार अहमद खान के घर को चारों ओर से घेर लिया और उसे समर्पण करने के लिए मजबूर कर दिया। खान खबर एजेंसी में तालिबान का प्रमुख है।
विदेशी आतंकियों को पनाह देने का आरोप
रिपोर्ट में कहा गया है कि खान (35) नाटो के एक आपूर्ति ट्रक व सुरक्षा कर्मियों पर हमले के लिए वांछित था। खान पर विदेशी आतंकियों को पनाह देने और फिरौती के लिए लोगों के अपहरण करने का भी आरोप था।
पिछले वर्ष मुस्तफा कामरान की गिरफ्तारी के बाद खान को खबर एजेंसी में तहरीक-ए-तालिबान का कमांडर नियुक्त किया गया था। बैतुल्ला महसूद इस समूह का सर्वोच्च नेता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications