राजधानी में स्वाइन फ्लू का कोई मामला नहीं
यहां के राममनोहर लोहिया अस्पताल (आरएमएल) में भर्ती एक अनिवासी भारतीय में भी स्वाइन फ्लू की पुष्टि नहीं हुई है। आरएमएल के चिकित्सा अधीक्षक एन.के. चतुर्वेदी ने आईएएनएस को बताया, "लंदन से आए व्यक्ति के चिकित्सीय नमूनों की जांच नकारात्मक रही है। हमने उसे रविवार सुबह छुट्टी दे दी। हमारे स्वाइन फ्लू वार्ड में अब कोई भी मरीज नहीं है।"
अब तक राजधानी में छह संदिग्ध मरीजों की जांच हो चुकी है लेकिन किसी में भी इसकी पुष्टि नहीं हुई है।
उधर, शुक्रवार को टेक्सास से आए 25 साल के एक युवक को स्वाइन फ्लू के लक्षण दिखने के बाद आरएमएल में भर्ती कराया गया था लेकिन जांच के बाद इस रोग की पुष्टि नहीं हुई।
गौरतलब है कि स्वाइन फ्लू का सबसे बुरा असर मेक्सिको में पड़ा है जहां 397 मामलों की पुष्टि हुई है। अमेरिका में अब तक 160 मामलों की पुष्टि हो चुकी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications