पूर्वी फिलीपीन्स में आए तूफान में 12 मरे, 15 लापता (लीड-1)
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक नागरिक सुरक्षा कार्यालय (ओसीडी) की ओर से कहा गया है कि मरने वालों में सात व्यक्ति कीचड़ और मलबे में उस समय दफन हो गए, जब एक पहाड़ी का हिस्सा खिसक कर मैगालैनेस कस्बे में स्थित एक गांव पर आ गिरा।
ओसीडी की ओर से कहा गया है कि मैगालैनेस में जमीन खिसकने के कारण 15 लोग लापता हो गए हैं। बचाव कर्मी पीड़ितों की तलाश में लगातार जुटे हुए हैं। लेकिन खराब मौसम के कारण बचाव कार्य में बाधा आ रही है।
एक 61 वर्षीय महिला और उसकी 28 वर्षीय बेटी की उस समय करंट लगने से मौत हो गई, जब रविवार की सुबह कैमराइन्स प्रांत के नजदीक नाबुआ शहर में स्थित उसके घर में बाढ़ का पानी घुस गया।
अधिकारियों के अनुसार कैमराइन्स नोर्टे और क्यूजोन प्रांतों में बाढ़ के कारण तीन अन्य लोगों की मौत हो गई है।
ओसीडी की ओर से कहा गया है कि तूफान के कारण 13,000 से भी अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। जबकि तट रक्षक द्वारा सभी यात्री पोतों को स्थगित किए जाने के कारण बंदरगाहों पर 4,400 से अधिक यात्री असहाय अवस्था में पड़े हुए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications