मनमोहन और परमाणु करार पर समझौता नहीं : राहुल (लीड-1)
राहुल ने सीएनएन-आईबीएन को दिए एक साक्षात्कार में विश्वास जताया कि मौजूदा लोकसभा चुनाव में कांग्रेस का प्रदर्शन पिछले चुनाव से बेहतर रहेगा। वर्ष 2004 के पिछले चुनाव में कांग्रेस को 145 सीटें मिली थी।
उन्होंने कहा, "मैं अपने और अपनी मां के विचार व्यक्त कर रहा हूं। मनमोहन सिंह प्रधानमंत्री पद के लिए सर्वश्रेष्ठ उम्मीदवार हैं।"
उन्होंने कहा, "वह हमारे प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार हैं। परमाणु करार के दौरान जिस प्रकार हम उनके साथ खड़े थे ठीक उसी प्रकार हम आज भी उनके साथ हैं।"
उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री ने शनिवार को इसी चैनल से कहा था कि प्रधानमंत्री पद के लिए राहुल आदर्श उम्मीदवार हैं।
इस बीच, राहुल ने कहा कि चुनाव के परिणामों को लेकर वह चिंतित जरूर है लेकिन कुछ ऐसे मुद्दे हैं जिन पर किसी प्रकार का समझौता नहीं हो सकता।
उन्होंने कहा, "मौजूदा चुनाव में हमारी संख्या और बढ़ेगी। हम चुनाव जीतेंगे और अपनी सरकार बनाएंगे। पिछले चुनाव में दो-तीन ही मुद्दे थे। इस बार के चुनाव थोड़े उलझे हुए हैं। मुझे पता है कि केरल, उड़ीसा, पश्चिम बंगाल, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में हमारी संख्या बढ़ेगी।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications