श्रीनगर में हिंसक प्रदर्शन, 10 घायल
पुराने श्रीनगर क्षेत्र में पिछले चार दिनों से प्रदर्शनों पर लगी रोक हटने के तुरंत बाद लोग सड़कों पर उतर गए और इस दौरान हुई हिंसा में इंडियन रिजर्व पुलिस (आईआरपी) का एक उप कमांडर और उसके तीन गार्ड घायल हो गए।
उल्लेखनीय है कि क्षेत्र में अलगाववादियों द्वारा चुनाव बहिष्कार की घोषणा को देखते हुए गुरुवार से प्रदर्शन पर रोक लगाई गई थी।
रविवार को जब प्रतिबंध हटाया गया तो लोग सड़कों पर उतर गए और अर्धसैनिक बलों तथा सुरक्षा बलों के जवानों पर पथराव करने लगे।
पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए हवाई फायरिंग करने के अलावा आंसू गैस के गोले छोड़े और लाठी चार्ज किया। इसमें छह प्रदर्शनकारी घायल हो गए।
प्रदर्शनकारी चुनाव बहिष्कार के नारे लगा रहे थे। उन्होंने सुरक्षा बलों पर हमला करने के अलावा वाहनों को भी क्षति पहुंचाई। सुरक्षा बलों के घायल जवानों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications