रोहतांग दर्रा यातायात के लिए खुला
जनरल रिजर्व इंजीनियरिंग फोर्स (जीआरईएफ) की 38 वीं टास्क फोर्स के कमांडर एस.के.दून ने आईएएनएस को टेलीफोन पर बताया कि रोहतांग दर्रे से होकर जनजातीय लाहुल घाटी को जाने वाला महत्वपूर्ण मार्ग शनिवार शाम को खोल दिया गया।
उन्होंने बताया कि इस समय केवल छोटे वाहनों और अति आवश्यक कार्य के लिए ही वाहनों को मार्ग का उपयोग करने दिया जा रहा है। सात मई के बाद सभी वाहनों को दर्रे से गुजरने दिया जाएगा।
मनाली-लेह के 475 किलोमीटर लंबे राजमार्ग संख्या 21 को खोले जाने के बारे में दून ने कहा कि बर्फ हटाने का काम कई स्थानों पर जारी है। इस महीने तक मनाली-लेह मार्ग भी खोल दिया जाएगा।
दून ने कहा कि उनकी सबसे बड़ी प्राथमिकता मनाली और लेह मार्ग के बीच 60 किलोमीटर लंबे अवरोध को साफ करने की है, जिससे लाहुल घाटी का रास्ता संसदीय चुनाव के पहले साफ हो सके।
उल्लेखनीय है कि राज्य में 13 मई को मतदान होने वाला है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications