सनावर स्कूल रैगिंग मामले में जांच का आदेश
धूमल ने कहा है कि मामले की जांच के लिए एक प्रभागीय दंडाधिकारी और एक पुलिस अधीक्षक को स्कूल भेजा गया है।
उन्होंने कहा, "प्रथम दृष्टया यह रैगिंग का मामला नहीं लगता। यह छात्रों के बीच मारपीट का मामला लगता है।"
स्कूल के प्रधानाध्यापक प्रवीण वशिष्ट ने भी रविवार को आईएएनएस को बताया कि यह रैगिंग का मामला नहीं है, बल्कि स्कूल के वरिष्ठ और कनिष्ठ छात्रों के बीच मारपीट का मामला है। उन्होंने इस बात की पुष्टि करने से इंकार कर दिया कि सातों छात्रों को स्कूल से निकाल दिया गया है या नहीं।
उन्होंने कहा, "यह मामला स्कूल की गवर्निग बॉडी को स्थानांतरित कर दिया गया है और इस मामले में कोई भी कार्रवाई उसके निर्णय पर ही निर्भर होगी।"
प्रधानाध्यापक वशिष्ट ने कहा कि सोमवार की रात 11वीं और 12वीं के छात्रों के बीच मारपीट हुई थी। उसके बाद एक अनुशासन समिति ने मामले की अपने स्तर पर पड़ताल की। समिति ने 12वीं के सात छात्रों को दोषी पाया और उसने उन्हें हॉस्टल खाली करने का निर्देश दे दिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications