स्वाइन फ्लू: कई देशों में स्थिति गंभीर, भारत में अभी पुष्टि नहीं (लीड-1)

समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक मेक्सिको में गंभीर रूप ले चुकी इस बीमारी से मरने वालों संख्या 19 हो गई है। यहां के स्वास्थ्य मंत्री जोसे एंजेल कोदरेवा ने बताया कि मरने वालों में 14 महिलाएं और छह पुरुष हैं।

यूरोप में अब तक कुल 49 मामलों की पुष्टि की गई है। स्वाइन फ्लू ने आयरलैंड में भी दस्तक दे दी। यहां शनिवार रात इससे जुड़े पहले मामले की पुष्टि की गई। आयरलैंड के स्वास्थ्य एवं बाल विभाग के मुख्य चिकित्सा अधिकारी टोनी होलोहान ने बताया कि यह मामला गुरुवार को प्रकाश में आया था। जिस व्यक्ति में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है वह मेक्सिको से लौटा था।

दूसरी ओर विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ)के निदेशक माइकल रयान ने बताया, "इस किस्म के वायरस के बारे निश्चित तौर पर कुछ नहीं कहा जा सकता। इसलिए फिलहाल यह नहीं कह सकते कि यह बीमारी महामारी का रूप लेगी या नहीं।" डब्ल्यूएचओ ने इस बीमारी के चेतावनी स्तर पांच रखा है।

भारत में अब तक किसी भी मामले की पुष्टि नहीं हुई है। अमेरिका से हैदराबाद पहुंचे एक 28 वर्षीय युवक में स्वाइन फ्लू के लक्षण दिखने के बाद उसे शनिवार को यहां के एक अस्पताल में भर्ती किया गया। इस संदिग्ध मरीज के चिकित्सीय नमूनों को जांच के लिए दिल्ली स्थित राष्ट्रीय संचारी रोग संस्थान (एनआईसीडी) भेज दिया गया है।

यह व्यक्ति शनिवार को सैन फ्रांसिस्को से दुबई के रास्ते हैदराबाद पहुंचा था। वह एक सॉफ्टवेयर पेशवर है। अभी कुछ दिनों पहले हैदराबाद में स्वाइन फ्लू का एक संदिग्ध मामला प्रकाश में आया था लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हो सकी थी। गवर्नमेंट जनरल एवं चेस्ट अस्पताल के चिकित्सक के. सुभाकर ने बताया कि संदिग्ध मरीज में राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर जांच के दौरान फ्लू के कुछ लक्षण पाए गए। इसके बाद उसको अस्पताल में भर्ती होने की सलाह दी गई।

दिल्ली में छह संदिग्ध मरीजों की जांच हो चुकी है लेकिन किसी में भी इसकी पुष्टि नहीं हुई है। यहां के राममनोहर लोहिया अस्पताल (आरएमएल) में भर्ती एक अनिवासी भारतीय में भी स्वाइन फ्लू की पुष्टि नहीं हुई है। आरएमएल के चिकित्सा अधीक्षक एन.के. चतुर्वेदी ने आईएएनएस को बताया, "लंदन से आए व्यक्ति के चिकित्सीय नमूनों की जांच नकारात्मक रही है। हमने उसे रविवार सुबह छुट्टी दे दी। हमारे स्वाइन फ्लू वार्ड में अब कोई भी मरीज नहीं है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+