Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

आपात कोष के लिए 60 अरब डॉलर उपलब्ध कराएगा जापान

समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार इंडोनेशिया के बाली द्वीप में एशियाई विकास बैंक के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के एक सम्मेलन में योसानो ने कहा कि यह कोष 'चियांग मेइ पहल' के तहत 120 अरब डॉलर के क्षेत्रीय विदेशी-विनिमय रिजर्व से अलग होगा।

जापान ने विकासशील देशों को कोष उपलब्ध कराने के लिए 500 अरब येन के बांडों की गारंटी देने का भी फैसला दिया है।

योसानो ने उम्मीद जताई कि इन उपायों से वर्तमान आर्थिक संकट एशिया के विकासशील देशों की अर्थव्यवस्था में बदलाव को प्रेरित करेगा। इससे वे अधिक संतुलित तरीके से अपना तेज विकास फिर से आरंभ कर सकेंगे।

वैश्विक मंदी से क्षेत्रीय मुद्राओं पर पड़ने वाले प्रभाव को रोकने के मुद्दे पर चर्चा के लिए दक्षिण पूर्व एशियाई देशों के संगठन 'आसियान' ,जापान, चीन और दक्षिण कोरिया के वित्तमंत्रियों का रविवार को एकत्र होने का कार्यक्रम है।

चीन और कोरिया के वित्तमंत्री से मुलाकात के बाद योसानो ने रविवार को संवाददाताओं को बताया कि कोष में जापान और चीन 38.4 अरब डॉलर या 32-32 प्रतिशत जबकि कोरिया 19.2 अरब डॉलर उपलब्ध कराएगा।

उल्लेखनीय है कि एडीबी के अध्यक्ष हारुहिको क्यूरोदा ने शनिवार को कहा था कि संकट से प्रभावित सदस्य देशों को आपात कर्ज देने के लिए बैंक की योजना तीन अरब डॉलर का कोष बनाने की है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+