रैगिंग कानूनों पर विश्वविद्यालयों को संवेदनशील होना होगा : राष्ट्रपति
राष्ट्रपति भवन में विशेष ड्यूटी पर तैनात अधिकारी अर्चना दत्ता ने कहा कि राष्ट्रपति ने अमन के पिता राजेंद्र काचरू को आश्वस्त करते हुए कहा कि वह सभी राज्यपालों को, जो अपने राज्यों में स्थित विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति होते हैं, इस बुराई के प्रति संवेदनशील होने के लिए पत्र लिखेंगी।
राष्ट्रपति पाटिल ने 14 अप्रैल को पूरे देश में उच्च शिक्षा संस्थानों में बढ़ती रैगिंग की घटनाओं पर चिंता जताई थी। उन्होंने छात्रों विशेषकर वरिष्ठों को कनिष्ठ छात्रों से व्यवहार में अधिक जिम्मेदारी बरतने की सलाह दी।
उन्होंने राज्य सरकारों, विश्वविद्यालयों और कालेजों के अधिकारियों को सतर्क रहने और उपद्रवियों के खिलाफ कड़ी कर्रवाई के साथ ही परिसरों में हिंसा रोकने के लिए विशेष उपाय करने को कहा।
उल्लेखनीय है कि केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री अर्जुन सिंह ने कहा था कि परिसरों में हिंसा रोकने के लिए सरकार एक कानून लाएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications