खेल गांव के लिए एमार को ऋण की शर्त तय

नई दिल्ली, 3 मई (आईएएनएस)। अगले साल राजधानी दिल्ली में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों के लिए खेलगांव का निर्माण कर रही कंपनी एमार एमजीएफ को परियोजना पूरा करने के लिए 10 करोड़ डॉलर के ऋण की शर्त तय हो गई है। आर्थिक मंदी के कारण कंपनी के सामने नकदी का संकट पैदा हो गया है।

अधिकारियों के मुताबिक दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) की ओर से इस मामले में नियुक्त चार सदस्यीय समिति ने कंपनी को 12.25 फीसदी की ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध कराने के लिए उपराज्यपाल तेजेंद्र खन्ना के पास सुझाव भेज दिया है।

राजधानी में करीब 25 करोड़ डॉलर की लागत से 158.4 एकड़ क्षेत्र में करीब आठ हजार खिलाड़ियों और टीम अधिकारियों के ठहरने के लिए 1168 वातानुकूलित फ्लैट बनाए जा रहे हैं। इसमें 14 ब्लॉकों में 34 टावर बनाए जाएंगे।

कंपनी को इन फ्लैटों का एक तिहाई हिस्सा डीडीए को देना होगा। कंपनी ने पहले ही कुछ फ्लैट 13,218 रुपये वर्ग फुट के हिसाब से बेच दिए हैं, हालांकि फ्लैटों पर खरीददारों को राष्ट्रमंडल खेल खत्म होने के बाद कब्जा मिलेगा।

कंपनी ने नकदी के संकट से उबरने के लिए डीडीए के सामने हाथ बढ़ाते हुए और एक तिहाई फ्लैटों को 9,720 रुपये प्रति वर्ग फुट की दर से गिरवी रखने का प्रस्ताव रखा। अधिकारियों के मुताबिक डीडीए की समिति ने कहा कि इन फ्लैटों का 9,382 रुपये प्रति वर्ग फुट के हिसाब से मूल्यांकन करना चाहिए।

इस बारे में पूछे जाने पर डीडीए के जनसंपर्क अधिकारी नीमो धर ने कहा, "समिति ने अपना सुझाव दे दिया है, लेकिन अंतिम फैसला उपराज्यपाल को लेना है।"

सूत्रों के मुताबिक डीडीए ने कंपनी से एक निश्चित समय में ऋण वापस करने को कहा है नहीं तो वह (डीडीए) फ्लैटों को अपने कब्जे में ले लेगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+