Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

नेपाल के सेना प्रमुख बर्खास्त (लीड-2)

काठमांडू, 3 मई (आईएएनएस)। सेना में हस्तक्षेप न करने की भारत की सलाह की अनदेखी करते हुए नेपाल की सत्तारूढ़ माओवादी पार्टी ने रविवार को देश के सेनाध्यक्ष जनरल रूकमांगुद कटवाल को बर्खास्त कर दिया।

कटवाल तीन महीने बाद सेवानिवृत्त होने वाले थे लेकिन माओवादी प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहाल 'प्रचंड' ने उससे पहले ही उन्हें बर्खास्त कर दिया और पूर्व माओवादियों के नजदीकी माने जाने वाले वरिष्ठ अधिकारी लेफ्टिनेंट जनरल कुल बहादुर खादका को नया सेना प्रमुख नियुक्त किया।

नेपाल के सूचना एवं प्रसारण मंत्री कृष्ण बहादुर महरा ने रविवार को मंत्रिमंडल के इस निर्णय की घोषणा की।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक महरा ने प्रधानमंत्री के सरकारी आवास पर मंत्रिमंडल की एक बैठक के बाद मीडिया को बताया कि सेना प्रमुख कटवाल को बर्खास्त कर दिया गया है।

इससे पहले सत्तारूढ़ नेपाल की एकीकृत कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के फैसले से असहमत गठबंधन के अन्य सहयोगी दलों ने मंत्रिमंडल की बैठक का बहिष्कार किया।

रक्षामंत्री राम बहादुर थापा ने सरकार के आदेशों की अवहेलना का आरोप लगाते हुए कटवाल से स्पष्टीकरण मांगा था। संतोषजनक जवाब नहीं देने की स्थिति में उन्होंने सेना प्रमुख को बर्खास्त करने की धमकी दी थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+