भोपाल की सड़कों पर गूंजे ठहाके
हंसिए और दूसरों को हंसाइए तथा जीवन को खुशहाल बनाइए यह नारा है हास्य योग केन्द्र के सदस्यों का। हास्य योग केन्द्र के अध्यक्ष सी़ बी़ चंसौरिया कहते हैं कि स्वस्थ्य रहना है तो हास्य योग का सहारा लेना पड़ेगा। हास्य योग जीवन को न केवल बीमारियों से दूर रखता है बल्कि बुढ़ापे में भी बचपन और जवानी का एहसास करा जाता है।
विश्व हास्य दिवस पर शहर के 27 केन्द्रों के सदस्य सुबह बोर्ड आफिस सड़क पर जमा हुए। हसोड़ों की इस रैली में क्या बूढ़े, क्या जवान और क्या बच्चे हर उम्र के लोग शामिल थे जो ठहाके लगा रहे थे।
इस रैली में शामिल लोगों को यूं हंसी से लोप-पोट होते देखकर हर किसी के चेहरे पर हंसी दौड़ जाती। कोई चेहरे पर भूत का मुखौटा लगाए था तो कोई बंदर का मुखौटा पहन कर उछलकूद कर रहा था। लोगों के हाथ में तख्तियां थीं, जिन पर हंसने और हंसाने के लाभ दर्ज थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
**


Click it and Unblock the Notifications