मध्य प्रदेश में जादू टोना के शक में 3 की हत्या
चंदौनी थाने के जरैना गांव में होतराम कुशवाहा का पिछले कुछ अरसे से पड़ोसियों से जमीनी विवाद चला आ रहा था। बीते दिनों पड़ोसी भारत कुशवाहा के घर में एक वृद्ध का निधन हो गया और कुछ लोग बीमार पड़ गए। उन्हें शक हुआ कि होतराम और उसके परिजनों ने जादू टोना करा दिया है जिससे उसके परिवार के लोग बीमारी का शिकार हो रहे हैं।
मुरैना के पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह ने आईएएनएस को बताया है कि शनिवार की देर रात को होतराम और उसके परिवार के अन्य साथी घर के बाहर बैठे थे तभी उनपर कट्टों से फायर किया गया। इस फायरिंग में होतराम कुशवाहा, सियाराम कुशवाहा और वृन्दावन कुशवाहा की मौत हो गई तथा एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और उनकी धरपकड़ के लिए अभियान चलाया जा रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications