सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए हमें चौतरफा सुधार करना होगा : मैकलम
मैकलम ने आईपीएल की आधिकारिक वेबसाइट पर कहा, "हम नजदीकी मुकाबलों को अपने पक्ष में करने में असफल रहे और यही वजह है कि हम अंक तालिका में सबसे नीचे नजर आ रहे हैं।" उल्लेखनीय है कि अब तक खेले सात मैचों में नाइट राइडर्स तीन अंकों के साथ आठ टीमों की अंक तालिका में सबसे नीचे बना हुआ है।
मुंबई इंडियंस के खिलाफ बल्लेबाजी क्रम में नीचे आने पर मैकलम ने कहा कि उस वक्त ऐसे हालत थे कि लक्ष्मी शुक्ला को अपने से पहले भेजना पड़ा क्योंकि वह उस वक्त पांचवें गेंदबाज की गेंदबाजी का फायदा उठा सकते थे और वहां अच्छी साझेदारी बन सकती थी।
यह पूछे जाने पर कि क्रिस गेल आगे के मैचों में टीम के साथ मौजूद रहेंगे, उन्होंने कहा, "इस बारे में मुझे पूरी जानकारी नहीं है। मैं उम्मीद करता हूं कि आगे के मैचों में वह हमारे साथ बने रहेंगे।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications