'अस्पताल पर बमबारी में 91 की मौत'

डॉक्टरों का कहना है कि मुल्लिवाइकल में शनिवार को सेना की ओर से की गई बमबारी में 64 लोग मारे गए हैं. मारे गए लोगों में मरीज़, उनके रिश्तेदार और आसपास खड़े लोग शामिल हैं.
सेना की बमबारी में 87 लोग घायल भी हुए हैं. शुक्रवार को भी सेना की बमबारी में 27 लोग मारे गए थे.
हालाँकि सेना ने अस्पताल पर बमबारी से इनकार किया है. सेना का कहना है कि ये हमला तमिल विद्रोहियों के आत्मघाती हमलावरों ने किया है.
संयुक्त राष्ट्र पहले भी श्रीलंका में आम नागरिकों की स्थिति पर चिंता जताता रहा है और श्रीलंका की सरकार ने भी पिछले सप्ताह घोषणा की थी कि सुरक्षित क्षेत्र में भारी हथियारों का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा.
श्रीलंका में अब भी हज़ारों की तादाद में आम नागरिक शरणार्थी शिविरों में रह रहे हैं जबकि ढेर सारे लोग युद्धक्षेत्र में फँसे हुए हैं जिनकी सही संख्या न तो सरकार को पता है और न ही सहायता एजेंसियों को.


Click it and Unblock the Notifications