पाक:13 चरमपंथी, दो सैनिक मारे गए

Mehmand

पाकिस्तानी अधिकारियों के अनुसार अफ़ग़ान-पाक सीमा पर मोहमंद में हुई मुठभेड़ में 13 चरमपंथी और दो सैनिक मारे गए और तीन सैनिक घायल हुए है.सेना के एक प्रवक्ता के अनुसार पाकिस्तान के सूबा सरहद में मोहमंद क़बायली इलाक़े में सुरक्षाबलों के एक नाके पर शनिवार तड़के चरमपंथी हमला हुआ जिसके जवाब में सेना ने गोलीबारी की थी.

ग़ौरतलब है कि पाकिस्तान के पश्चिमोत्तर में बुनेर में पिछले कुछ हफ़्तों में सेना और तालेबान चरमपंथियों के बीच भीषण संघर्ष हुआ है. महत्वपूर्ण है कि पाकिस्तान की सेना ने हाल में इस इलाक़े में चरमपंथियों पर जीत की घोषणा की थी. पास ही स्थित पेशावर शहर को चरमपंथियों से ख़तरा था.

हमारे सुरक्षा बलों पर हमला हुआ और उसके जवाब में गालोबारी हुई. कुछ विद्रोही भाग निकले लेकिन अपने 13 सहयोगियों के शव छोड़ गए हैं प्रशासनिक अधिकारी मोहम्मद जान

हमारे सुरक्षा बलों पर हमला हुआ और उसके जवाब में गालोबारी हुई. कुछ विद्रोही भाग निकले लेकिन अपने 13 सहयोगियों के शव छोड़ गए हैं

समाचार एजेंसी एपी के अनुसार इलाक़े के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी सईद अहमद जान ने कहा, "हमारे सुरक्षा बलों पर हमला हुआ और उसके जवाब में गालोबारी हुई. कुछ विद्रोही भाग निकले लेकिन अपने 13 सहयोगियों के शव छोड़ गए हैं."

समाचार एजेंसी एएफ़पी ने सैन्य प्रवक्ता मेजर फ़ज़ल ख़ान के हवाले से कहा है कि तालेबान ने हमला तड़के किया जिसके बाद सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई की है.पिछले महीने पाकिस्तानी सेना ने बंदूकों से लैस हेलिकॉप्टरों का इस्तेमाल करते हुए मोहमंद के इलाक़े में 18 चरमपंथियों के मार दिया था.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+