इराक़: अप्रैल साल का सबसे 'ख़ूनी महीना'

इराक़ में चल रही हिंसक घटनाओं में इस साल अप्रैल माह में सबसे अधिक - 355 इराक़ी मारे गए. इसके अलावा 18 अमरीकी सैनिक भी मारे गए. ग़ौरतलब है कि इन आंकड़ों में 80 इरानी श्रद्धालुओं की संख्या नहीं जोड़ी गई है जो ऐसे ही हमलों में मारे गए थे.
अमरीकी सेनाओं के लिए भी सितंबर के बाद अप्रैल सबसे भयानक महीना रहा है. अप्रैल में 18 अमरीकी सैनिक मारे गए.मृतक लोगों में से अधिकतर की मौत का कारण बड़े बम धमाके बने. अप्रैल में बम धमाकों में 150 लोग मारे गए.
वर्ष 2006-7 तुलना नहीं कर सकते
चाहे आम इराक़ी नागरिकों की हाल में हिंसक घटनाओं में अधिक संख्या में मृत्यु हुई लेकिन ये वर्ष 2006 और वर्ष 2007 की तुलना में ज़्यादा अधिक नहीं दिखता. वर्ष 2006 और 2007 में हर महीने मारे गए इराक़ियों की औसत संख्या लगभग 2000 थी.
अप्रैल में मारे गए 355 इराक़ियों में से 290 आम नागरिक थे और 65 सैनिक या फिर पुलिसकर्मी थे. इराक़ सरकार के तीन मंत्रालयों ने ये आंकड़े जारी किए हैं जिनसे पता चलता है कि हिंसा वारदातों में मरने वालों की संख्या में मार्च के मुकाबले में 40 प्रतिशत की वृद्धि हुई है.


Click it and Unblock the Notifications