क्यूबा अभी भी आतंकी देशों की सूची में
वाशिंगटन। अमेरिकी सरकार क्यूबा को उन देशों की सूची में बरकरार रखे हुए है जो आतंकवाद को प्रायोजित करते हैं। समाचार एजेंसी ईएफई के अनुसार अमेरिकी विदेश विभाग की ओर से गुरुवार को आतंकवाद पर जारी वार्षिक रिपोर्ट में कहा गया है, "क्यूबा आतंकी देशों की सूची में बना रहेगा, क्योंकि क्यूबा सरकार ने कई आतंकियों को लगातार सुरक्षित पनाह मुहैया कराई है।"
विदेश विभाग की ओर से कहा गया है कि रिवोल्यूशनरी आर्म्ड फोर्सेज ऑफ कोलंबिया (एफएआरसी) और स्पेन के बैस्क्यू आतंकी संगठन (बीटीए) जैसे संगठन लगातार क्यूबा से अपनी गतिविधियां संचालित कर रहे हैं।
बीटीए वर्ष 1968 से लेकर अब तक 800 से अधिक लोगों की हत्या कर चुका है। यह उत्तरी स्पेन और दक्षिण पूर्वी फ्रांस में एक स्वतंत्र बैस्क्यू राज्य की स्थापना के लिए लड़ रहा है। यहीं पर एफएआरसी लड़ाके चार दशक से भी अधिक समय से एक कोलंबियाई सरकार के लिए लड़ रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications