फेसबुक, माइस्पेस और ट्विटर से जुड़ा व्हाइट हाउस
वाशिंगटन, 2 मई (आईएएनएस)। राष्ट्रपति बराक ओबामा के प्रशासन ने तकनीक से लगाव का एक और नमूना पेश करते हुए व्हाइट हाउस 2.0 नामक ब्लॉग पेज को सोशल नेटवर्किं ग वेबसाइट माइस्पेस और फेसबुक तथा माइक्रो ब्लॉगिंग सेवा ट्विटर से जोड़ दिया है।
व्हाइट हाउस के ब्लॉग पर शुक्रवार को इस संबंध में घोषणा की गई। घोषणा में कहा गया, "आज व्हाइट हाउस प्रशासन ने आम लोगों के साथ जुड़ाव के क्षेत्र में एक और कदम उठाया है।"
घोषणा में कहा गया, "तकनीक का हमारे जीवन पर गहरा असर है। हम सभी एक दूसरे से सूचना ग्रहण करते हैं। व्हाइट हाउस डॉट गव प्रशासन के उस प्रयास का महत्वपूर्ण हिस्सा है जिसके तहत हम इंटरनेट से लोगों से संबंध बनाते हैं।"
ब्लॉग पोस्ट में कहा गया है कि व्हाइट हाउस ब्लॉग इन सोशल नेटवर्किं ग वेबसाइट पर ढेरों सामग्री मुहैया कराएगा।
व्हाइट हाउस पर जैसे ही कोई नई जानकारी आएगी उसे तत्काल माइस्पेस और फेसबुक पर डाल दिया जाएगा।
फेसबुक पर व्हाइट हाउस के 31,000 प्रशंसक हैं जबकि माइस्पेस पर इसकी शुरुआत के कुछ ही घंटों के अंदर 4,000 लोगों ने इसे पसंद किया। ट्विटर पर करीब 8,500 लोगों ने इसके फालोअर के रूप में नाम दर्ज किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications