ब्रिटिश सांसद ने कनाडाई मंत्री को कानूनी नोटिस भेजा
मंत्री को भेजे कानूनी नोटिस में ब्रिटिश सांसद ने कहा है कि अगर कनाडाई मंत्री ने तीन दिनों के भीतर उनसे माफी नहीं मांगी तो वह अदालत में चले जाएंगे।
सांसद पर आतंकवादियों और खासकर फिलीस्तीनी संगठन हमास से हमदर्दी रखने के आरोप रहे हैं।
मंत्री केनी के अलावा उनके एक सहयोगी और दो यहूदी नेताओं को भी नोटिस भेजा गया है। इसमें कहा गया है कि इन लोगों ने उनके खिलाफ झूठे बयान देकर उनकी छवि को नुकसान पहुंचाया है। मानहानि संबंधी सात पृष्ठों के इस नोटिस में उन्होंने कहा है इन लोगों के बयान से उनकी वैश्विक छवि को भी नुकसान पहुंचा है।
गौरतलब है कि वर्ष 2003 में जब 54 वर्षीय गैलोवे ने इराक के खिलाफ जंग में ब्रिटिश सेना के इस्तेमाल का पुरजोर विरोध किया था तो उन्हें लेबर पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था। वर्ष 2007 में उन्हें कुछ दिनों के लिए ब्रिटिश संसद से भी निकाल दिया गया था। कभी उन पर इराकी तानाशाह सद्दाम हुसन से कोष इकट्ठा कर एक दातव्य संगठन चलाने का आरोप भी लगा था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications